Breaking
24 Apr 2026, Fri

श्री मंगलनाथ मंदिर में श्रद्धालु द्वारा पेयजल की दो टंकियां भेंट की

उज्जैन : गुरूवार, अप्रैल 23, 2026,

उज्जैन, 23 अप्रैल। विश्‍व प्रसिद्ध श्री मंगलनाथ मंदिर में गर्मी के मौसम को ध्‍यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से स्‍थानीय दान दाता श्री योगेश अग्रवाल द्वारा पांच-पांच हजार लीटर क्षमता की दो टंकियां समिति को भेंट की गई है। इस अवसर पर दान दाता श्री अग्रवाल का मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक श्री के.के पाठक द्वारा माला और दुपट्टा तथा प्रसाद भेंट कर सम्‍मान किया गया। मंदिर के पुजारी श्री निरंजन भरती और अन्‍य पुरोहितों ने दान दाता श्री योगेश अग्रवाल को आशिर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *