Breaking
19 Apr 2026, Sun

कालिदास संस्‍कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गन्‍धे बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्‍य के रूप में मनोनीत

उज्जैन : मंगलवार, अप्रैल 7, 2026

उज्जैन, 7 अप्रैल। कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविन्द गन्धे को महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा के संस्कृत पालि प्राकृत विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज तथा महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ स्टडीज में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके पूर्व डॉ. गोविन्द गन्धे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर में संस्थापक सदस्य, विद्या परिषद् तथा विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में तीन बार विद्या परिषद्, कार्य परिषद् तथा साधारण परिषद् के सदस्य भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *