Breaking
19 Apr 2026, Sun

एक दिवसीय युवा संगम और स्‍वरोजगार मेला आज आयोजित किया जाएगा

उज्जैन : मंगलवार, अप्रैल 7, 2026

उज्जैन, 7 अप्रैल। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय आई.टी.आई. संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 08 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, 153 महाश्वेता नगर, इस्कॉन मंदिर के सामने, उज्जैन में एक दिवसीय युवा संगम मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा।उक्त रोजगार मेले में न्यू ज़ील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड (बदनावर), आइसेक्ट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ, भारतीय जीवन बीमा निगम, स्वतंत्र माइक्रोपिन प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य बिडला इंश्योरेंस, टी.एस.सी.एफ.एम. सेज फाउंडेशन (इंदौर), प्रतिभा स्वराज प्रा. लि., क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड (इंदौर), वेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्राइवेट लिमिटेड (उज्जैन) सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इन कंपनियों द्वारा 200 से अधिक विभिन्न पदों पर आकर्षक वेतनमान के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य पद: सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, ट्रेनर, सेल्स, टीम लीडर, बैंक ऑफिसर, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय आदि। महिला हेल्पर एवं ऑपरेटर पदों के लिए विशेष भर्ती का अवसर भी उपलब्ध है।पात्रताआयु 18 से 40 वर्ष हो, शैक्षणिक योग्यता 5वीं से स्नातकोत्तर स्तर तक किसी भी विषय में उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो, तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।आवश्यक दस्तावेजअभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा की प्रतियों तथा आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की फोटो प्रतियों के साथ अवश्य आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *