Breaking
21 Apr 2026, Tue

संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने हेरिटेज होटल, समीप प्राचीन द्वार का निरीक्षण किया

हेरिटेज होटल में मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के माध्यम से प्रस्तावित नए कक्ष के निर्माण के लिए जगह देखी

उज्जैन : शनिवार, मार्च 14, 2026 उज्जैन, 14 मार्च। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा), महाकाल मंदिर के समीप प्राचीन द्वार और रुद्रसागर में स्थित सिंहासन बत्तीसी का निरीक्षण किया।संभागायुक्त श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) का निरीक्षण किया। यहां पर पर्यटन विकास निगम के माध्यम से 11 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। कक्षों के निर्माण के लिए होटल के पीछे की ओर 40 बाय 130 फीट की जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री सिंह ने होटल के पीछे की ओर उपलब्ध स्थान को यथावत रखने और होटल के दाहिनी ओर उपलब्ध खाली जगह पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने के निर्देश दिए है। संभागायुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने महाराजवाड़ा के समीप ही महाकाल मंदिर की ओर आने वाले प्राचीन द्वार का निरीक्षण किया। इसके बाद रूद्रसागर में स्थित सिंहासन बत्तीसी का निरीक्षण किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए पहले प्रवेश द्वार से प्रवेश करने पर सामने टीले पर स्थित सम्राट विक्रमादित्य की मूर्ति दिखाई देती थी। अब यहां पर शेड लगाने से मूर्ति का स्वरूप ढंक गया है, जो प्रवेश द्वार से दिखाई नही देता है। श्री सिंह ने पूर्व में यहां की स्थिति का अवलोकन फोटो आदि से करने के बाद लगाए गए शेड हटाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *