Breaking
20 Apr 2026, Mon

नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने रामघाट, यूनिटी मॉल और नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण किया

नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री भोंडवे, संभागायुक्त श्री सिंह, कलेक्टर श्री सिंह भी निरीक्षण में साथ रहे

उज्जैन : शनिवार, मार्च 14, 2026, उज्जैन, 14 मार्च। नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने शनिवार को सुबह शिप्रा नदी के रामघाट, यूनिटी मॉल, नगर निगम द्वारा आयोजित जोन क्रमांक 6 में आयोजित नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे। नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने शनिवार को सुबह शिप्रा नदी के रामघाट का निरीक्षण कर सिंहस्थ 2028 में नगर पालिक निगम द्वारा प्रचलित कार्यों की जानकारी ली। नगरीय प्रशासन आयुक्त श्री भोंडवे ने शिप्रा नदी के घाटों पर हरियाली के लिए पौधरोपण कर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री भोंडवे ने नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत जोन 6 में पहुंचकर संपत्ति कर दाता से चर्चा कर डिजिटल पीओएस मशीन के माध्यम से संपत्ति कर जमा करने के साथ ही नगर निगम की राजस्व वसूली की जानकारी ली। इसके बाद आयुक्त श्री भोंडवे ने उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा नानाखेड़ा क्षेत्र में निर्मित किए गए नैवेद्य लोक परिसर और इंदौर रोड पर निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री संदीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *