Breaking
5 Jun 2026, Fri

उज्जैन अटल पेंशन योजना में पात्र हितग्राहियों को लाभ देने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर

वित्तीय समावेशन योजना के अंतर्गत 640 शिविर जिले की 609 ग्राम पंचायतों में लगाए गए

उज्जैन : गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025, 18:59 IST

उज्जैन,11 दिसम्बर। भारत सरकार वित्तीय समावेशन योजना के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा योजना के लक्ष्य प्राप्त करने एवं पात्र नागरिकों के जनधन खाते खोलने ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए संपूर्ण जिले में पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर  शिविर निरंतर 1जुलाई ,2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए गए हैं।       उल्लेखनीय है कि 640 शिविर जिले की 609 ग्राम पंचायतों में लगाए गए है। उक्त शिविरों में 17,777 जनधन खाते हितग्राहियों के खोले गए। शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 19,984 , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 33,282, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना में 10,144 हितग्राहियों को शिविरों में लाभ प्रदान किया गया। शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों को  अटल पेंशन योजना का लाभ देने में जिले ने प्रदेश में दूसरे स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *