Breaking
19 Apr 2026, Sun

केन्द्रीय जेल उज्जैन में मनाया गया मानव अधिकार दिवस

उज्जैन : गुरूवार, दिसम्बर 11, 2025उज्जैन,11 दिसम्बर। केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू द्वारा बताया गया कि गत दिवस डॉ. अंजना शुक्ला, आदित्य मानव विकास शोध संस्थान उज्जैन के सौजन्य से केन्द्रीय जेल उज्जैन में मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. अजना शुक्ला, अध्यक्ष द्वारा जेल अस्पताल हेतु 10 नग गद्दे (Hospital Mattress) भेंट किए गए। इनके द्वारा मानव अधिकार आयोग की आज के दिवस सार्वभौमिक स्थापना के संबंध में जानकारी देकर मानव अधिकारों के बारे में बताया गया। जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू द्वारा जेल में परिरूद्ध बंदियों के मानव अधिकारों की सुरक्षा की बात कहीं गई।  तथा बंदियों के पुनर्वास एवं उत्थान हेतु चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री जसमनसिंह डावर उप अधीक्षक (प्रशासन), श्री सुरेश गोयल (सहा अधीक्षक), श्री प्रवीण कुमार मालवीय (सहा अधीक्षक), श्री प्रिंस सिंह (सहा अधीक्षक) एवं बड़ी संख्या में बंदियों सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *