Breaking
20 Oct 2026, Tue

रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन का भारत दौरा दोनों देशों के मध्य सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण अवसर दोनों देशों के बीच सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत हुआ है। यह भारत की श्रेष्ठ सत्कार परम्परा का उदाहरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन के बीच मुलाकात दोनों राष्ट्रों की द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक सशक्त और समृद्ध बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *