Breaking
20 Oct 2026, Tue

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रो. आलोक चौबे को कुलगुरू नियुक्त किया

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के होंगे नये कुलगुरू

भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 14, 2025,

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट का कुलगुरू प्रो. आलोक चौबे को नियुक्त किया है। प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति मध्यप्रदेश, भोपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रो. आलोक चौबे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि के लिए कुलगुरू नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इनकी सेवा शर्तें एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम- 1 के अनुसार शासित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *