मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिव्यांग बच्चों ने भेंट की गणेश प्रतिमाएं
भोपाल, 11 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी से बनाई भगवान श्री गणेश की सुंदर प्रतिमाएं भेंट कीं। बच्चों की प्रतिभा और सृजनशीलता से प्रभावित मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।
बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिव्यांग बच्चों की गणेश प्रतिमाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिव्यांग बच्चों की गणेश प्रतिमाएं कहा कि बच्चों द्वारा तैयार की गई सुंदर और पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं उनकी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को दर्शाती हैं। इन प्रतिमाओं के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश भी दिया है।
उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं की स्थापना को बढ़ावा देना जरूरी है। इससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
बच्चों की बनाई गणेश प्रतिमाएं खरीदने की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग बच्चों की गणेश प्रतिमाएं आमजन से अपील की कि गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की स्थापना के लिए दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदें। उन्होंने कहा कि इन प्रतिमाओं को खरीदकर लोग बच्चों की मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव के अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई ये प्रतिमाएं उनके सपनों को नई उड़ान और संबल प्रदान करेंगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगाया गया स्टॉल
दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान श्री गणेश की मिट्टी की प्रतिमाओं का स्टॉल भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में लगाया गया है। यहां लोग बच्चों द्वारा तैयार की गई पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं को खरीद सकते हैं।
ये प्रतिमाएं वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सीहोर में संचालित वसुंधरा विशेष विद्यालय के बच्चों ने तैयार की हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को किया प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बच्चों ने गणेश प्रतिमाएं भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि भी प्रदान की और उनकी मेहनत की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, संस्था की संरक्षक श्रीमती गुंजन चौकसे और संस्था के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह भी उपस्थित रहे।
दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा को मिले प्रोत्साहन
दिव्यांग बच्चों की गणेश प्रतिमाएं की इस पहल से दिव्यांग बच्चों की कला और हुनर को मंच मिलने के साथ समाज में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का संदेश भी पहुंच रहा है। मिट्टी से बनाई गई गणेश प्रतिमाओं के जरिए बच्चों ने गणेशोत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया है।

[…] की अमर विभूति को श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिव्यांग बच्च… मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर 3 […]