Breaking
24 Aug 2026, Mon

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण, उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भोपाल। मध्यप्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया।

ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन प्रस्तुत की।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण, उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाते हुए आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाए। उन्होंने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, सदस्य सचिव जनजाति प्रकोष्ठ श्रीमती मीनाक्षी सिंह, उप सचिव श्री सुनील दुबे सहित लोकभवन के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Readmore

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घटिया ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन

इसके अलावा परिसहाय द्वय राहुल देशमुख और श्रेयस दलवी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक विपुल

पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र बघेल, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *