भोपाल : मंगलवार, अगस्त 11, 2026 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मंगलवार को लोकभवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।
राज्यपाल श्री पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।
