Breaking
25 Aug 2026, Tue

शामियाना महोत्सव के अतिथियों का विरोध, दूसरे गुट ने जताई आपत्ति

उज्जैन। श्री महाकाल टेंट गार्डन एवं मंडप व्यवसायी संघ के १२ अगस्त को होने वाले शामियाना महोत्सव के अतिथियों श्री परमजीत सिह खनुजा श्री राम बाबू शर्मा एव अजय सरावगी का संगठन के दूसरे गुट ने विरोध किया है।


पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओम गेहलोत ने आयोजन के उक्त अतिथियों पर आपत्ति जताते हुए रविवार को संगठन के सदस्यों के साथ बैठक की और इसके बाद समन्वय समिति के सदस्य दीपंचद सोनी, केसरीमल माली और सुरेशसिंह चौहान को आपत्ति का पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया कि 12 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे भोपाल से श्री परमजीतसिंह खनूजा, श्री रामबाबू शर्मा, श्री अजय सरावगी, सहित अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। जिसका हम अग्रलिखित कारणो से विरोध करते है।


ये सभी महानुभाव जिस संगठन से जुडे है, वह संगठन उज्जैन टेंट एसोसिएशन से सम्बद्ध है, इन्होने हमारे संगठन को बिना सूचना के बाहर कर दिया था। टेंट जगत के आदर्श सर्वश्री स्व. रमेशचन्द्र मल्होत्रा स्व. श्री ढल साहब, स्व. श्री बापूसिंहजी राठौर का अपमान इन्हीं लोगों ने किया था। इस अपमान के विरोध में स्व. बापूसिंहजी राठौर के नेतृत्व मे श्री महाकाल टेंट व्यवसायी संघ का गठन हुआ था। स्व. रमेशचन्द्रजी मल्होत्रा का मूलमंत्र था कि अपमान का कभी समझौता नहीं होता। तो क्या मजबूरी आ गयी कि जिन लोगो ने हमारे वरिष्ठों का अपमान किया उन्हीं के साथ बैठना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *