Breaking
25 Aug 2026, Tue

युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 5 अगस्त को घट्टिया में

350 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

उज्जैऩ,04 अगस्त। मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय आईटीआई संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्व. श्री नानूलालजी मालवीय शासकीय महाविद्यालय परिसर, घट्टिया में एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा।

रोजगार मेले में पीएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड, आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस, प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्राइवेट लिमिटेड, बीजेए एग्रो बायोकेयर प्राइवेट लिमिटेड, कृषि दर्पण एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, स्वातंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड तथा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

इन कंपनियों द्वारा 350 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।, मेले में सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, ट्रेनर, टीम लीडर, बैंक ऑफिस स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय सहित विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए हेल्पर एवं ऑपरेटर पदों पर विशेष भर्ती के अवसर भी उपलब्ध रहेंगे।

18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने 5वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक किसी भी विषय में शिक्षा प्राप्त की है अथवा तकनीकी योग्यता रखते हैं, रोजगार मेले में भाग लेकर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हों c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *