Breaking
22 Jul 2026, Wed

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आज आयोजित किया जाएगा” युवा संगम रोजगार मेला”

उज्जैन, मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, द्वारा 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक शहीद भगत सिंह महाविद्यालय परिसर, उज्जैन में युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में 400 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध होंगे। मेले में कटारिया ग्रुप उज्जैन, कटारिया सुपर उज्जैन, इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आदित्य बिरला हेल्थ इंडस्ट्रीज, प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, वेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, भोज्या एग्रो बायोफर प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, कृषि दर्पण एग्रो प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, स्वातंत्र्य माइक्रोफिन लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम उज्जैन सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि सीधे साक्षात्कार लेकर उम्मीदवारों का चयन करेंगे।

रिक्त पदों में एकाउंटेंट, सेल्समैन, डीलर, टेक्नीशियन, ट्रेनर, सेल्स, टाइम किपर, बैक ऑफिस, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय आदि विभिन्न पद शामिल हैं। मेले में महिलाओं के लिए भी विशेष भर्ती का प्रावधान है। इच्छुक उम्मीदवार 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा के साथ 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई आदि किसी भी योग्यता के साथ आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियों, आधार कार्ड, फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर मेले में उपस्थित हों।

जिला रोजगार अधिकारी ने सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए रोजगार मेले में अवश्य भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *