Breaking
22 Jul 2026, Wed

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन

उज्जैन, । अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में ग्रामीण क्षेत्रो से आए आवेदक के विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई।

ग्राम ठाबलासीया तहसील झारड़ा निवासी शंकर पोलवाल ने आवेदन दिया कि उनकी कृषि भूमि पर बार-बार अवैध कब्जे के प्रयास एवं धमकी दी जा रही है उन्‍होंने बताया कि तहसीलदार के आदेश पर राजस्व अमले द्वारा उनहें उनकी भूमि का विधिवत कब्जा दिला दिया था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने पुनः ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी इस पर अपर कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार झारड़ा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए ।

ग्राम बिलवानिया निवासी अनीताबाई ने आवेदन दिया कि उनके पिता की कृषि भूमि कथित रूप से धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि उनके पिता लकवे की बिमारी से ग्रसित है उनके पिता की देखभाल उनके और उनके पति के द्वारा की जाती है उनके स्‍वामित्‍व की जमीन को अनावेदक द्वारा नामांतरण करवाया गया। कार्रवाई के लिए तहसीलदार खाचरौद को निर्देश दिए गए ।

ग्राम पिपलौदा सागोतीमाता निवासी फूलसिंह ने आवेदन दिया की उनकी कृषि भूमि का गलत सीमांकन किया गया उन्‍होंने बताया कि पटवारियों द्वारा कथित रूप से गलत नपती की गई तथा राशि की मांग की गई। कार्रवाई के लिए एसडीएम नागदा को निर्देश दिए गए।

त्रिवेणी हिल्स निवासी श्रीमती शारदा सेदीवाल ने तीन बिल्डरों एवं निजि फाइनेंस के एक एजेंट पर लोन प्रक्रिया में कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आवेदन में आरोप लगाया गया कि 16 लाख रुपये के स्थान पर 16.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया जैसी धोखाधड़ी की गई । संबंधित थाना प्रभारी को जांच करने के निर्देश दिए गए ।

इसी प्रकार कृषि भूमी पर कब्‍जा , रास्‍ता अतिक्रमण , धोखाधडी संबंधित अन्‍य मामलो पर अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *