उज्जैन, मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय आईटीआई संस्थान के तत्वावधान में 01 जुलाई 2026, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक शासकीय महाविद्यालय परिसर, महिदपुर, जिला उज्जैन में एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा।उक्त रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ जैसे कटारिया ग्रुप उज्जैन, न्यूज़ील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड बदनावर, प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, बीजेए एग्रो बायोकेयर प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, बीईसीबी पावरट्रेन पीथमपुर, कृषि दर्पण एग्रो प्राइवेट लिमिटेड उज्जैन, नॉक्स विंड लिमिटेड बड़वानी, सीआईआई एमसीसी इंदौर (भारतीय उद्योग परिसंघ), स्वातंत्र माइक्रोफिन लिमिटेड तथा भारतीय जीवन बीमा निगम खाचरौद सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।मेले में लगभग 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, ट्रेनर, सेल्स, टीम लीडर, बैंक ऑफिस स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय आदि पद शामिल हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक चयन करेंगे तथा आकर्षक वेतन पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। महिला अभ्यर्थियों के लिए हेल्पर एवं ऑपरेटर पदों पर विशेष भर्ती के अवसर उपलब्ध रहेंगे।रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिन्होंने 5वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक किसी भी विषय में उत्तीर्णता प्राप्त की हो। तकनीकी योग्यता रखने वाले आवेदक भी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।मेले में शामिल होने वाले आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी फोटोकॉपियाँ, बायोडाटा की प्रतियाँ, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपियाँ साथ लाना सुनिश्चित करें।
Readmore :- एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति रहे सजग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर किया नमन