उज्जैन, 22 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की पूर्वपीठिका के रूप में महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन के परिसर में दिनांक 27 मई से 09 जून 2026 तक 14 दिवसीय योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया था। इस सत्र में प्रतिष्ठान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नियमित योगाभ्यास का लाभ प्राप्त किया।इसी अनुक्रम में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देश तथा “स्वस्थ आयु के लिए योग” की भावना के अनुरूप महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन में दिनांक 21 जून, 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठान परिसर, उज्जैन में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के अधिकारियों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय, उज्जैन के वेदाध्यापकों, आधुनिक विषय अध्यापकों तथा
केन्द्रीय जेल उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
विद्यार्थियों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं, प्रतिष्ठान के अन्तर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय तथा प्रतिष्ठान से देशभर (ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि) में सम्बद्ध विभिन्न वेद पाठशालाओं तथा गुरु-शिष्य परम्परा इकाइयों में आयोजित योग गतिविधियों में 10,000 से अधिक वेद छात्रों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर प्रसारित उद्बोधन को सामूहिक रूप से श्रवण कर किया गया।
सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की
अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं समरस जीवन का आधार बताते हुए उसे जन-जन तक पहुँचाने तथा दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। उद्बोधन के उपरांत प्रतिष्ठान परिसर में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यानाभ्यास का सामूहिक अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रतिष्ठान द्वारा आंतरिक परिचालन हेतु तैयार की गई ‘योगाभ्यास दीपिका’ का लोकार्पण प्रो. विरूपाक्ष वि. जड्डीपाल, सचिव, महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान द्वारा किया गया। ‘योगाभ्यास दीपिका’ योगाभ्यास के प्रति जागरूकता एवं नियमित अभ्यास को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से तैयार की गई है। राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय, उज्जैन के योगाचार्य श्री अभिजीत राजपूत ने 14 दिवसीय योगाभ्यास सत्र एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर योगाभ्यास का संचालन किया तथा प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
यह भी पड़े :- जिला दिव्यांग पुनर्वास केद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया
स्थानीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 25 जून
तराना के ग्राम कावलीखेड़ा में जनभागीदारी से तालाब का गहरीकरण सफलतापूर्वक किया गया