उज्जैन, 22 जून। संचालनालय, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, भोपाल के निर्देशानुसार एवं M/s Atypical Advantage Private Ltd., अहमदाबाद के सहयोग से दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुरूप निजी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, जिला चिकित्सालय परिसर, उज्जैन में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इसमें जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, उज्जैन में आयोजित रोजगार मेले में 56 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कर सहभागिता की।रोजगार मेले में M/s Atypical Advantage Private Ltd., अहमदाबाद से श्रीमती प्रतीक्षा दुबे के द्वारा 17, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्राइवेट लिमिटेड, उज्जैन से श्री राजकुमार पटेल के द्वारा 26, नेशनल करियर सेंटर (व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र), जबलपुर से श्री चंद्रकांत पाटिल के द्वारा 24 तथा डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, इंदौर से श्री रविन्द्र प्रजापति के द्वारा 18 तथा स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से श्रीमती शिल्पा निगम द्वारा 12 दिव्यांगजनों का रोजगार हेतु चिन्हांकन कर उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के आधार पर संक्षिप्त सूची में नाम दर्ज कराया गया एवं रोजगार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री सतीश सोलंकी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उज्जैन तथा प्रशासनिक अधिकारी, वोकेशनल काउंसलर व जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, उज्जैन के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने इसमें सहभागिता की।
यह भी पड़े _केन्द्रीय जेल उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की
स्थानीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 25 जून
तराना के ग्राम कावलीखेड़ा में जनभागीदारी से तालाब का गहरीकरण सफलतापूर्वक किया गया