Breaking
24 Jun 2026, Wed

केन्द्रीय जेल उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

उज्जैन 22 जून। केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू द्वारा बताया गया कि भारत सरकार आयुष मंत्रालय एवं जेल मुख्यालय के निर्देशों के पालन में गत दिवस 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 20 अधिकारी/कर्मचारी एवं जेल में परिरुद्ध/निरुद्ध 1000 पुरुष, 70 महिला बंदियों को योग करवाया गया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री कृष्णकांत मिश्रा द्वारा जेल में चल रही सुधारात्मक पहल से प्रेरित होकर जेल के अधिकारियों तथा परिरुद्ध/निरुद्ध बंदियों को जेल में अनुशासन बनाये रखने, सौंपे गये कार्य, स्वच्छता, निरक्षर बंदियों को साक्षर करने, उद्योग कार्य में निपुणता, एवं आई.टी.आई. प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने पर ससम्मान विघ्नहर्ता अवार्ड वितरण किया गया। साथ ही ऐसे बंदी जिनके पुत्र/पुत्रियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों से शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने से पुत्र/पुत्रियों के नाम पर संबंधित बंदियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री जसमन सिंह डावर जेल उप अधीक्षक (प्रशा.), श्री सुरेश गोयल (सहा. अधीक्षक), श्री प्रवीण कुमार मालवीय (सहा. अधीक्षक), श्री अंतीम बिरला (सहा. अधीक्षक), एवं बड़ी संख्या में जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पड़े :- सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की

उज्जैन में डीपटेक रिचर्स एंड डिस्कवरी सेंटर खुलने की प्रक्रिया तेज हुई

स्थानीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 25 जून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *