उज्जैन 22 जून। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि शिकायतों के निराकरण में इस बार उज्जैन जिला छठवें स्थान पर है। बैठक में ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अधिक लंबित शिकायतें प्राप्त होने पर इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिए गए। जन आकांक्षा, सुशासन की पहल के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय सीमा में किया जाए।पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत तराना और खाचरौद में लंबित प्रकरण पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध संयंत्र स्थापित करने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग के अंतर्गत महिदपुर में केसीसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा क्षीर धारा योजना, पशुधन संजीवनी योजना, जिला शिक्षा केंद्र, स्कूल चले हम अभियान की समीक्षा की गई। नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश और सभी जगह निःशुल्क पुस्तक वितरण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के अधिकारियों द्वारा विभाग के उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान पौधारोपण के लिए विभागों को दिए गए लक्ष्य के अनुसार गड्ढों का निर्माण कर शीघ्र अतिशीघ्र पौधारोपण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
यह भी पड़े :- उज्जैन में डीपटेक रिचर्स एंड डिस्कवरी सेंटर खुलने की प्रक्रिया तेज हुई
स्थानीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 25 जून
