Breaking
18 Jun 2026, Thu

पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन 20 जून को

उज्जैन, 18 जून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 23वीं किश्त का वितरण शनिवार 20 जून को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से पूरे देश के किसानों को किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वर्ष में कुल 6 हजार रुपए की राशि 3 समान किस्तों में प्रदान की जाती है।पीएम किसान उत्सव दिवस के आयोजन के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय द्वारा समस्त कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इनके अंतर्गत दिवस पर विधायक, सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। जिलों की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रसारण की व्यवस्था की जाए। योजना के अंतर्गत पटवारियों को नियत ग्राम के लिए विलेज नोडल अधिकारी (वीएनओ) नियुक्त किया गया है। सभी वीएनओ को कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित किया जाए।

Readmore :- सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समय सीमा के साथ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें- कलेक्टर श्री सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *