Breaking
22 Jul 2026, Wed

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने श्री कैलाश चन्द्र पन्त और डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री से सम्मानित होने पर दी बधाई

भोपाल : सोमवार, मई 25, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की दो विभूतियों श्री कैलाश चन्द्र पन्त (शिक्षा और साहित्य) और डॉ. नारायण व्यास (पुरातत्व विज्ञान) को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों पद्म श्री अवार्डी भोपाल में निवास करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश की महान विभूतियों ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, रचनात्मक लेखन और शोध कार्य के लिए दी गई दीर्घकालीन सेवाओं से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। श्री पन्त और श्री व्यास दोनों विभूतियों का योगदान समाज और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में अन्य प्रदेशों की विभूतियों के साथ मध्यप्रदेश की दो विभूतियों श्री कैलाश चन्द्र पन्त को शिक्षा और साहित्य तथा डॉ. नारायण व्यास को पुरातत्व के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित होने पर पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *