उज्जैन,15 मई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप सिंह ने बताया कि नगरीय निकायों की फोटो युक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत जिले की समस्त 08 नगरीय निकायों के समस्त 192 वार्डों में निहित स्थानों पर प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन शुक्रवार 15 मई को कर दिया गया है। इसी प्रकार पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत जिले के समस्त 06 विकासखंडों की समस्त 609 ग्राम पंचायतों में विहित स्थानों पर प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन भी कर दिया गया है।
जिले में कृषि वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में 10 दिवसीय “कृषि रथ” यात्रा का आयोजन आज से