उज्जैन,15 मई। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अनुक्रम में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 15 मई को ग्राम पंचायत लेकोडा, उज्जैन में सुबह कृषक संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को फार्मर आईडी बनाने, ई- टोकन प्रणाली से खाद वितरण की संपूर्ण जानकारी , संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, नरवाई प्रबंधन , फसल विविधीकरण ,प्राकृतिक खेती करने के उपाय एवं आगामी खरीफ सीजन के लिए के पूर्व तैयारी के संबंध में समसामयिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई lकार्यक्रम में भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर के वैज्ञानिक गण , कृषि विज्ञान केंद्र उज्जैन के वैज्ञानिक , कृषि विभाग और आत्मा एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
READ MORE-; उज्जैनिया पंचायत का गुंवा मोहल्ला हर बारिश में होता है ‘बेहाल
