Breaking
24 Apr 2026, Fri

कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त

उज्जैन : शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026,

उज्जैन, 24 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन श्री रौशन कुमार सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी पंचायतों एवं नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए प्रतिष्ठित दो जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्‍त किए हैं।कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार डॉ. विजय सुखवानी, प्राध्यापक, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय और डॉ. संदीप नाडकर्णी, व्याख्याता, शासकीय शिक्षा महाविद्यालय को जिला स्‍तरीय मास्‍टर ट्रेनर नियुक्‍त किया गया है। उक्‍त दोनों ट्रेनर जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन करेंगे, जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को सुचारु, प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *