Breaking
19 Apr 2026, Sun

जल संरचनाओं पर किए गए अतिक्रमणों का चिन्हांकन कर हटाएं

उज्जैन, । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार सुबह समयावधि पत्रों की समीक्षा कलेक्टर कार्यालय सभागृह में की। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर किए जा रहे कार्यों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने और किए जा रहे कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों को जल संवर्धन के लिए जागरूक करने के लिए निबंध प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रमों , वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को जल संरचनाओं पर किए गए अतिक्रमणों का चिन्हांकन कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और भविष्य में अतिक्रमण से बचाने का स्थाई हल सुनिश्चित करें। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत प्रत्येक विभाग पौधारोपण की कार्ययोजना बनाकर शिप्रा के तटों पर पौधारोपण करें,जनजागरुकता के कार्यक्रम आयोजित करे और साफ सफाई के लिए श्रमदान करें।उपार्जन के नोडल अधिकारी सतत रूप से सुबह उपार्जन केंद्रों का भ्रमण करेंकलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा कर उपार्जन प्रक्रिया में अनुभागों के संबंधित नोडल अधिकारियों को प्रत्येक सुबह उपार्जन केंद्रों का भ्रमण करने और उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन सरल और सुव्यस्थित तरीके से नोडल अधिकारियों की निगरानी में सुनिश्चित कराने के दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन सतत सुव्यस्थित तरीके से जारी है।      कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा ब्लॉकवार ,तहसीलवार और विभागवार की। बैठक में जानकारी दी गई कि नगर निगम उज्जैन सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में प्रदेश के सभी नगर निगमों में प्रथम स्थान पर है।कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी जनपद सीईओ को लंबित शिकायतों के निराकरण गुरुवार तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान नवजात शिशु के जन्म प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित शिकायत के निराकरण में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग के संबंधित एल 1 और एल 2 अधिकारियों की विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए।        कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में नरवाई प्रबन्धन के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर अनुविभागीय अधिकारियों, उपसंचालक कृषि, डीआरसीएस से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने अनुविभागीय अधिकारियों को रात में और सुबह फील्ड में जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।घट्टिया और महिदपुर में एचपीवी निःशुल्क टीकाकरण अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने सराहना कीकलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में एचपीवी निःशुल्क टीकाकरण अभियान अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उज्जैन शहर में एचपीवी निःशुल्क टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उज्जैन शहर में डीईओ श्री खत्री और एडीपीसी श्री तिवारी को विद्यालय प्रबंधन से समन्वय कर छात्राओं के पालकों को जागरूक कर एचपीवी निःशुल्क टीकाकरण में तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने घट्टिया और महिदपुर अनुभाग में एचपीवी निःशुल्क टीकाकरण अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर दोनों अनुभाग के दलों की सराहना की।उल्लेखनीय है कि एचपीवी निःशुल्क टीकाकरण अभियान अंतर्गत बड़नगर, खाचरौद, ताजपुर में भी 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो गया है।पशुधन विकास को साकार करने के लिए संचालित हिरण्यगर्भा अभियान के कार्यों की समीक्षा की         बैठक में पशुधन विकास को साकार करने के लिए पशुओं का नस्ल सुधार के लिए संचालित हिरण्यगर्भा अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने उपसंचालक पशुपालन को सम्बंधित जनपद सीईओ से समन्वय कर तहसीलवार मासिक लक्ष्य कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित करने के निर्देश देकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।          बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की। बैठक में समग्र ई केवाईसी अभियान अंतर्गत नगर निगम,नगर पालिका सीएमओ नागदा और बड़नगर को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।     बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा,जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट, एडीएम श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्री शाश्वत शर्मा, सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *