Breaking
21 Apr 2026, Tue

पार्ट टाइम / अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

उज्जैन : मंगलवार, अप्रैल 7, 2026

उज्जैन, 7 अप्रैल। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली के मानकों के अनुसार शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय उज्जैन में बी.एस.सी. नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग / एम.एस.सी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए अत्यंत अल्पकालीन पार्ट टाइम / अतिथि व्याख्याता की आवश्यकता है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार विभिन्‍न विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं।इनमें इंग्‍लिश, फिजियोलॉजी, एनेटॉमी, सायकोलॉजी, सोशियोलॉजी, माईक्रो बायोलॉजी, जेनेटिक्‍स, पेथोलॉजी, बायोकेमिस्‍ट्री, बायोफिजिक्‍स, न्‍यूट्रीशन, फर्माकोलॉजी, इंट्रोडक्‍शन टू कंप्‍यूटर, बायोस्‍टेटिक, इंट्रोडक्‍शन टू फॉरेन्सिक नर्सिंग एंड इंडियन लॉ में पाठ्यक्रम के अनुसार सभी विषयों में एक-एक अतिथि व्‍याख्‍याता की आवश्‍यकता है। इसके लिए विधिवत मान्‍यता प्राप्‍त स्‍नातक/स्‍नातकोत्‍तर को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी साथ ही नर्सिंग क्षेत्र से संबंधित शिक्षण कार्य अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।आवेदन कैसे करेंआवेदन पत्र (अनुबंध-1) भरकर सभी प्रासंगिक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी संलग्न करें। आवेदन पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं द्वारा दिनांक 21 एवं 22 अप्रैल 2026 शाम 05:00 बजे तक निम्न पते पर अवश्य भेजें।पता:  प्राचार्या शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय , सुदामा नगर, पानी की टंकी के सामने उज्‍जैन।महत्वपूर्ण शर्तेंपारिश्रमिक की दर ₹250/- प्रति व्याख्यान (प्रति घंटा) पाठ्यक्रम पूर्ण करवाने के पश्‍चात देय होगा। व्याख्यान की अनुसूची प्राचार्या/कक्षा सलाहकार द्वारा तय की जाएगी। पार्ट टाइम/अतिथि व्याख्याता स्थायी/नियमित/संविदा रोजगार का कोई दावा नहीं कर सकेगा। अधूरे दस्तावेजों वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राचार्या को बिना कारण बताए किसी भी आवेदन/विज्ञापन को रद्द करने का पूर्ण अधिकार है। साक्षात्कार/डेमो व्याख्यान में कोई TA/DA देय नहीं होगा।मूल्यांकन / साक्षात्कार / डेमो व्याख्यान- दिनांक 21 एवं 22 अप्रैल 2026 – समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक – स्थान प्राचार्या कक्ष, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, उज्जैन आवेदकों को साथ लाना अनिवार्य हैआवेदकों को अपने साथ मूल पी.जी. डिग्री मूल पीएचडी डिग्री (यदि लागू हो), शिक्षण अनुभव के मूल प्रमाण-पत्र वैध फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड/आधार कार्ड), दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा एवं सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट लाना अनिवार्य होगा।नोट – साक्षात्कार/डेमो व्याख्यान में केवल पूर्ण दस्तावेजों वाले उम्मीदवारों को ही अनुमति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *