Breaking
18 Apr 2026, Sat

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवि श्री भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

भोपाल : रविवार, मार्च 29, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के गौरव, प्रख्यात कवि स्व. श्री भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘सतपुड़ा के जंगल’ में प्रकृति और लोकजीवन का जीवंत चित्रण तथा ‘गीतफरोश’ में समाज की विडंबनाओं पर सरल किन्तु गहरी अभिव्यक्ति मिश्र जी की लेखनी की विशिष्टता है। मुख्यमंत्री ने कहा स्व. मिश्र की रचनाएं हम सबको अपनी मिट्टी और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *