उज्जैन,27 मार्च। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने 27 मार्च को अधिकारियों के साथ पंचक्रोशी पड़ाव करोहन, अम्बोदिया एवं उप-पड़ाव नलवा, सोडंग की व्यवस्थाओं के संबंध में भ्रमण कर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक को रोड के संबंध में तथा लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को पड़ाव/उप-पड़ाव की पानी की टंकी की साफ सफाई तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग को लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उज्जैन/ घटिया, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग को पंचक्रोशी यात्रा अंतर्गत समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।
