Breaking
20 Apr 2026, Mon

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत जगोटी के सचिव को निलंबित किया

उज्जैन : मंगलवार, मार्च 24, 2026, 00:15 IST

उज्‍जैन,। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने महिदपुर की ग्राम पंचायत जगोटी के पंचायत सचिव दिलीप शर्मा को मध्‍यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 भाग 2 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि पंचायत सचिव द्वारा पदीय दायित्‍वों के निर्वहन में घोर लापरवाही करते हुए शासन एवं वरिष्‍ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई थी। निलंबन अ‍वधि में दिलीप शर्मा का मुख्‍यालय जनपद पंचायत महिदपुर रहेगा और वे बिना पूर्व अनुमति प्राप्‍त किए मुख्‍यालय नही छोड़ेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *