महिला दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
उज्जैन : मंगलवार, मार्च 17, 2026,

उज्जैन,17 मार्च। रेडक्रॉस सोसाइटी जिला उज्जैन शाखा एवं सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय ऋषिनगर उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 102 महिलाओं एवं 22 पुरुषों का निशुल्क परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजेंद्र झालानी, सचिव श्री अनुराग जैन एवं सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्त एवं शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. एकता इंगले विशेष रूप से उपस्थित थे।अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्री भगवान सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राधेश्याम शर्मा एवं हर्षवती शर्मा द्वारा किया गया।
अध्यक्ष श्री राजेंद्र झालानी ने रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए समाज में महिला की भूमिका को प्रदर्शित किया। सचिव श्री अनुराग जैन ने रेडक्रॉस सेवा कार्यों को प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आभार प्राचार्य डॉ. एकता इंगले ने माना। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पवित्रा शाह ने किया।
विशेष रूप से रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उज्जैन द्वारा महाविद्यालय की कर्मचारी श्रीमती बबीता सांगते का सम्मान किया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय उज्जैन के समस्त डॉक्टर व पैथोलॉजी टीम का भी दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।