नरवाई प्रबंधन तकनीकियों के प्रचार प्रसार के लिए बड़नगर में बैठक कर कृषि रथ रवाना किया गया
उज्जैन : मंगलवार, मार्च 17, 2026,

उज्जैन दिनांक 17मार्च। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार विकासखंड बड़नगर अंतर्गत नरवाई प्रबंधन के लिए मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पंचायत सचिव कृषि विभाग के कर्मचारी एवं किसानों की उपस्थिति रही।कार्यशाला को जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री उमराव सिंह राठौर एवं जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भागीरथ मालवीय द्वारा संबोधित करते हुए नरवाई प्रबंधन के लिए अधिक अधिक किसानों को प्रेरित करते हुए इससे होने वाले नुकसान की जानकारी जन -जन पहुंचाने की अपील की गई।सहायक संचालक कृषि श्री कमलेश राठौर द्वारा नरवाई प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकियों पर उपस्थित लोगों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री उदय कुमार अग्निहोत्री ने फसल अवशेष में आग लगाने वाले किसानों के विरुद्ध शासन के अर्थ दंड प्रावधानों की जानकारी दी। प्रशिक्षण पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा नरवाई प्रबंधन के प्रचार प्रसार हेतु तहसील कृषि रथ को हरी झंडी दिखा कर क्षेत्र में रवाना किया गया। अंत में आभार कृषि विकास अधिकारी श्री अंकुश गुप्ता ने व्यक्त किया।