Breaking
20 Oct 2026, Tue

घट्टिया विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत “जीएसटी महाबचत उत्सव” का आयोजन

घट्टिया।  आज घट्टिया विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत द्वारा विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत “जीएसटी महाबचत उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना एवं जीएसटी से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष डॉ. भगवानसिंह सिंह पंवार ने की। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी कुँवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, दीदी यशोदा बैरागी, जनपद पंचायत सीईओ मुझलता जी, जनपद सदस्य श्री मंगल सिंह रलाइति, श्री भंवरलाल गोयल, श्री मेहबान जी एवं श्री बल्लू मंसूरी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीएसटी महाबचत उत्सव के माध्यम से आम नागरिकों, व्यापारियों और हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इससे न केवल आर्थिक जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास को भी गति मिल रही है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देते हुए नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

अंत में अतिथियों ने जनपद पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जनसामान्य को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे आयोजन सफल और सार्थक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *