Breaking
20 Oct 2026, Tue

एक बगिया मां के नाम परियोजना में हिग्राहियों का प्रशिक्षण आयोजित

उज्जैन : दिसम्बर 20, 2025 उज्जैन,  जनपद पंचायत बडनगर में गत दिवस मनरेगा योजना अंतर्गत एक बगिया मां के नाम परियोजना में लाभान्वित हितग्राहियों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पौधरोपण, पौधों की सुरक्षा, जलकुण्ड एवं परियोजना में ड्रिप इरिगेशन के सम्बंध में उद्यानिकी विभाग कृषि विभाग से अनुदान की जानकारी एवं सुविधाओं का लाभ देने के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बडनगर, परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत, एवं उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण एवं योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *