Breaking
20 Oct 2026, Tue

शहीदों के सम्‍मान में विजय दिवस का आयोजन किया गया

उज्जैन : बुधवार, दिसम्बर 17, 2025उज्‍जैन, 17 दिसंबर। जिला सैनिक कल्‍याण अधिकारी ग्रुप कैप्‍टन श्री विष्‍णुदत्‍त शर्मा ने बताया कि गत दिवस को शहीद पार्क, फ्रीगंज, में शहीदों के सम्मान में विजय दिवस के कार्यक्रम का आयोजन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ‌द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों के साथ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णु दत्त शर्मा (से. नि), कल्याण संयोजक सूबेदार (आनरेरी कैप्टन) भंवर सिंह मैरावत (से.नि.), एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *