Breaking
22 Jul 2026, Wed

जल संरक्षण में जन मानस की अहम भूमिका – अरुण व्यास

जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान किया गया

उज्जैन : रविवार, दिसम्बर 7, 2025 उज्जैन 07 दिसंबर। रविवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड उज्जैन जिला उज्जैन चयनित नवांकुर संस्था देवी अवंतिका सामाजिक युवा कल्याण समिति सेक्टर पंथ पिपलाई एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति राघो पिपलिया द्वारा जल संचय अभियान के अंर्तगत बोरी बंधान किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक श्री अरुण व्यास ने कहा कि जल संरक्षण के लिए बोरी बंधान से कूप आदि रिचार्ज होते हैं। पशुओं के लिए पीने का पानी उपलब्ध होता है एवं खेतों के लिए भी यह उपयोगी है। इस प्रकार के कार्य से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति महत्व की भावना का जागृत होती है। ग्राम प्रस्फुटन समिति से अध्यक्ष मनोज पाटीदार, सियाराम पाटीदार, जितेंद्र पाटीदार, महेश पाटीदार, लखन ठाकुर, धीरज पाटीदार, गौरव पाटीदार, सुमन पाटीदार, महिमा पाटीदार, मिलन पाटीदार सहित ग्रामीणजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता, परामर्शदाता श्री विकेंद्र शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के मिथलेश शर्मा, नगर समिति से छवि कदम आदि उपस्थित रहे एवं जल सरंक्षण की शपथ दिलवाई गई। मनोज पाटीदार ने संचालन किया। श्रीमती करुणा शितोले आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *