Breaking
13 Jun 2026, Sat

धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सालय में ‘‘स्वर्णप्राशन कार्यक्रम” आज आयोजित होगा

उज्जैन : रविवार, दिसम्बर 7, 2025

उज्जैन 07 दिसंबर। शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. जे.पी. चैरसिया ने बताया कि चिकित्सालय के शिशु एवं बालरोग विभाग के अंतर्गत 8 दिसंबर सोमवार को जन्म से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

बाल रोग चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गीता जाटव ने बताया कि शिशु के बुद्धि व बलवर्धन तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एवं बार-बार होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अपने बच्चों का स्वर्णप्राशन अवश्य कराएं। प्रत्येक बालक/बालिका का रजिस्ट्रेशन शुल्क रुपए 50/- निर्धारित है। आयुर्वेद के ग्रन्थों में बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए स्वर्णप्राशन का अत्यधिक महत्व बताया गया है। यह जानकारी प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. चौरसिया तथा मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश जोशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *