Breaking
5 Jun 2026, Fri

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, और मौसम विभाग ने 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, राजगढ़ और इंदौर में तीव्र शीतलहर का अलर्ट है, जबकि सीहोर, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ एक हफ्ते में एक्टिव हो गया है, जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। इसी हवा का असर मध्यप्रदेश में पड़ रहा है, जिससे प्रदेश में इस बार ठंड का अहसास पहले ही हो रहा है।

रेकॉर्ड तोड़ ठंड

नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते में ही कड़ाके की ठंड ने कई शहरों में रिकॉर्ड तोड़ दिए। भोपाल में ऐसी ठंड 10 साल बाद पड़ी तो इंदौर में 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *