Breaking
13 Jun 2026, Sat

मतदाता सूची पुनरीक्षण: सचिव ने की समीक्षा, दिए निर्देश

उज्जैन में भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री बिनोद कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R-2026) की समीक्षा की। उन्होंने उज्जैन और आगर मालवा जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं की मेपिंग का कार्य तेज गति से पूर्ण किया जाए और एसआईआर के बारे में वृहद स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाए।

निर्देश:-

मतदाताओं की मेपिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन मॉनिटर किया जाए।

– S.I.R.एसआईआर के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित की जाएं।

– स्थानीय भाषा में भी डिजिटाइजेशन और S.I.R के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की जाए।

– कोई भी पात्र मतदाता न छूटे और कोई भी अयोग्य व्यक्ति सूची में शामिल न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *