घटिया। आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घटिया द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण नजर आया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन किया गया। संदेश के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों तथा देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही देशवासियों को स्वतंत्र भारत का अमूल्य उपहार प्राप्त हुआ है। उनके आदर्श और संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घटिया द्वारा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक समानता तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही अपने क्षेत्र और देश के विकास में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
