मंगलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
उज्जैन, 13 अगस्त। शिप्रा तट स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री मंगलनाथ मंदिर में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रातः 7 बजे की आरती के पश्चात मंदिर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं एवं यजमानों द्वारा भात पूजन सहित भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति, मंगल दोष निवारण एवं रोग निवारण आदि के लिए विभिन्न पूजन कराए गए।मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित कतार की व्यवस्था की गई। मंदिर के विद्वान पंडितों एवं आचार्यों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया।
इस दौरान कंप्यूटरीकृत एवं मैन्युअल रूप से कुल 1670 शासकीय रसीदें काटी गईं। इनसे श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति को 3 लाख 64 हजार 800 रुपये की आय प्राप्त हुई।मंदिर के प्रशासक के.के. पाठक ने बताया कि श्री कलेक्टर के नेतृत्व तथा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं।
श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के बावजूद मंदिर कर्मचारियों ने दर्शन एवं पूजन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखा।
को व्यवस्थित बनाए रखा।
महिला मंडल ने भेंट की 10 एलईडी लाइटें
एलईडी लाइटेंइस अवसर पर श्रीमती संध्या हेड़ा एवं परिवार के सौजन्य से श्री मंगलनाथ श्री मंगलनाथमंदिर प्रबंध समिति को करीब 21
हजार रुपये मूल्य की 10 एलईडी लाइटें भेंट की गईं। इस दौरान श्री माहेश्वरी मेवाड़ा पंचायत महिला मंडल उज्जैन की अध्यक्ष संध्या हेड़ा के साथ सचिव वंदना जैलिया, निवर्तमान अध्यक्ष संगीता भूतड़ा, कोषाध्यक्ष आरती सोडानी, ज्योति राठी, मंजू लाखोटिया, रमा लढ़्ढा एवं गीता तोतला सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति
के प्रशासक के.के. पाठक द्वारा मंदिर के आचार्यगणों के माध्यम से महिला मंडल की सदस्यों का भगवान महाकाल के दुपट्टों से सम्मान किया गया। इसके बाद मंदिर कर्मचारियों एवं पुजारी श्री गणेश भारती के ज्येष्ठ पुत्र श्री जितेन्द्र भारती के सहयोग से महिला मंडल की सदस्यों को गर्भगृह से भगवान मंगलनाथ के शीघ्र एवं सुलभ दर्शन करवाए गए।इस अवसर पर समाजसेवी श्री पीयूष माहेश्वरी का भी विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण करीब एक से डेढ़ घंटे तक विशेष दर्शन पास की व्यवस्था बंद रखी गई। इसके बावजूद मंदिर कर्मचारियों ने गर्भगृह के सामने दोनों ओर से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से शीघ्र एवं सुलभ दर्शन करवाए।