Breaking
25 Aug 2026, Tue

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

भोपाल : शनिवार, अगस्त 8, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में ग्लोबल फाउंडेशन दुबई के प्रेसिडेंट डॉ.  दाऊद अल शेजावी  ने भेंट की। डॉ. शेजावी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को 7 से 9 सितंबर तक दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग 

कांग्रेस-2026 के 15वें संस्करण का आमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य फोकस सस्टेनेबल निवेश , डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्थिक विविधिता, उभरते बाजार और अंतर्राष्ट्रीय साझेधारी पर रहेगा। आयोजन की थीम “रीशेपिंग ग्लोबल प्रास्परेटी : अन्लाकिंग न्यू इन्वेस्टमेंट पाथवे टूवर्ड्स अ सस्टेनेबिल एण्ड इन्क्लूसिव फ्यूचर” है। डॉ. शेजावी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जानकारी दी कि गत वर्ष हुई एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग में 180 से अधिक देशों के 15 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से डॉ. शेजावी की भेंट के अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री नीरज मंडलोई और एमपी औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  श्री चंद्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण होगा आयोजन

औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गत ढाई वर्ष में किए गए निवेश के प्रयासों को जमीन पर उतारने में सफलता मिल रही है। इस नाते दुबई में हो रहा आयोजन प्रदेश के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण रहेगा। इस एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग में वैश्विक निवेशकों के समक्ष निवेश- योग्य परियोजनाओं, नीतियों और क्षेत्रीय अवसरों को प्रदर्शित करने तथा बी2जी/बी2बी संवाद बढ़ाने का अवसर है। मैन्यूफैक्चरिंग, नवकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, आईटी/आईटीइएस, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन और नई तकनीकों में मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता को वैश्विक स्तर पर पोजिशन करने का मंच भी रहेगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियां विकसित करने और प्राथमिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने का मध्यप्रदेश को विशेष अवसर मिलेगा।  

read more :-

मध्यप्रदेश पुलिस का साइबर नवाचार राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित

तेंदुए के अवैध शिकार एवं तस्करी मामले में एमपी एसटीएसएफ ने 8वें शिकारी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *