भोपाल : शनिवार, अगस्त 8, 2026,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में ग्लोबल फाउंडेशन दुबई के प्रेसिडेंट डॉ. दाऊद अल शेजावी ने भेंट की। डॉ. शेजावी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को 7 से 9 सितंबर तक दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से डॉ. शेजावी की भेंट के अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री नीरज मंडलोई और एमपी औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री चंद्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण होगा आयोजन
औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गत ढाई वर्ष में किए गए निवेश के प्रयासों को जमीन पर उतारने में सफलता मिल रही है। इस नाते दुबई में हो रहा आयोजन प्रदेश के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण रहेगा। इस एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग में वैश्विक निवेशकों के समक्ष निवेश- योग्य परियोजनाओं, नीतियों और क्षेत्रीय अवसरों को प्रदर्शित करने तथा बी2जी/बी2बी संवाद बढ़ाने का अवसर है। मैन्यूफैक्चरिंग, नवकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, आईटी/आईटीइएस, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन और नई तकनीकों में मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता को वैश्विक स्तर पर पोजिशन करने का मंच भी रहेगा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियां विकसित करने और प्राथमिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने का मध्यप्रदेश को विशेष अवसर मिलेगा।
read more :-
मध्यप्रदेश पुलिस का साइबर नवाचार राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित
तेंदुए के अवैध शिकार एवं तस्करी मामले में एमपी एसटीएसएफ ने 8वें शिकारी को किया गिरफ्तार