Breaking
25 Aug 2026, Tue

सीईओ जिला पंचायत द्वारा 146 विभिन्न आवेदनों पर जनसुनवाई की गई

उज्जैन, 04 अगस्त। मंगलवार को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में 146 विभिन्न आवेदनों पर जनसुनवाई की गई।माकड़ौन निवासी मानीबाई पति नारायण जी ने पैतृक जमीन के संबंध में फौती नामांतरण किए जाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार माकड़ौन को आवेदन का निराकरण करने एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उज्जैन निवासी सुदीप व्यास ने हरसिद्धि विहार कॉलोनी के समीप देवास रोड पर स्थित डिवाइडर पर आवागमन के लिए कट मार्ग बनाए जाने का आवेदन दिया, जिस पर ईई, पीडब्ल्यूडी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।उज्जैन निवासी रमजान खान द्वारा उनकी पत्नी (जो कि शिक्षा विभाग में कार्यरत थीं) के निधन के उपरांत ग्रेच्युटी राशि के भुगतान के संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए

।तराना निवासी सौरमबाई ने उनके स्वामित्व की कृषि भूमि का सीमांकन किए जाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जनसुनवाई करते हुए एसडीएम तराना को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार एडीएम श्री अत्येन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्‍न विभागों से संबंधित प्रकरणों, आपसी वाद-विवाद से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *