Breaking
26 Aug 2026, Wed

वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन

भोपाल : सोमवार, जुलाई 27, 2026,

राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में मुख्य सचिव के साथ ही सचिव सामान्य प्रशासन, सचिव वित्त, सचिव विधि एवं विधायी कार्य, श्री संजय दुबे अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास(मुख्य सचिव द्वारा नामित) एवं श्री अमित राठौर प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

आदेश अनुसार विषय से संबंधित भारसाधक सचिव समिति में सदस्य एवं प्रस्तुतकर्ता होंगे। विधायी प्रस्तावों के परीक्षण के लिए भारसाधक सचिव, संसदीय कार्य विभाग, अतिरिक्त रूप से समिति के सदस्य होंगे। नीतिगत मामले एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यकता होने पर एक या अधिक भारसाधक सचिव विशेष रूप से आमंत्रित किये जा सकेंगे। समिति के कार्यक्षेत्र में विस्तार अनुसार विधायी प्रस्तावों का परीक्षण, नीतिगत मामले तथा अन्य महत्वपूर्ण विषय जो मुख्यमंत्री अथवा मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किए गये हो प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

Read more : – बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *