Breaking
25 Aug 2026, Tue

आयुष्मान भारत “निरामयम्” के तहत एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों को मिलेगी सहज संबद्धता

भोपाल : सोमवार, जुलाई 27, 2026

आयुष्मान भारत “निरामयम्” मध्यप्रदेश के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय समिति (एसईसी) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्ण एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पतालों को बिना भौतिक निरीक्षण के योजना में संबद्धता प्रदान की जाएगी। साथ ही, उनकी एनएबीएच मान्यता के अनुरूप विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को भी स्वीकृति दी जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद शाह ने बताया कि इस व्यवस्था से अस्पतालों की संबद्धता प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी। साथ ही प्रदेश के आयुष्मान हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। यह निर्णय प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के मानकीकरण, गुणवत्ता संवर्धन और हितग्राही-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

निर्णय के तहत सुयश अस्पताल, इंदौर एवं चित्रकूट अस्पताल, जबलपुर को बिना भौतिक निरीक्षण के योजना में संबद्ध किया गया है। वहीं चिरायु अस्पताल, भोपाल एवं रामकृष्ण अस्पताल, भोपाल को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Read more : – बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *