Breaking
22 Jul 2026, Wed

सिंहस्‍थ अंतर्गत प्रचलित निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्‍ता के साथ पूर्ण करें ‍

संभागायुक्‍त एवं कलेक्‍टर ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया

उज्जैन,17 जुलाई। सिंहस्‍थ 2028 के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का शुक्रवार को संभाग आयुक्‍त सह सिंहस्‍थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्‍त श्री अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहें। संभाग आयुक्‍त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मार्ग चौड़ीकरण और ब्रिज निर्माण के कार्य समयसीमा में गुणवत्‍ता के साथ पूर्ण किए जाएं। नियमित निरीक्षण के तहत शुक्रवार को संभाग आयुक्‍त श्री आशीष सिंह और कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शिप्रा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा ब्रिज निर्माण की प्रगति की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्‍होंने नगर निगम के माध्‍यम से हरसिद्धि की पाल से रामघाट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मार्ग चौडीकरण अंतर्गत रिटर्निग वॉल एवं गेबियन वॉल का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।संभाग आयुक्‍त श्री सिंह और कलेक्‍टर श्री सिंह ने फ्रीगंज ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ब्रिज निर्माण प्रगति की जानकारी सेतु निगम के अधिकारियों से ली। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने गुणवत्‍ता का पूर्ण ध्‍यान रखने और समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *