Breaking
24 Jun 2026, Wed

पीआईयू ने जल जीवन मिशन में बहुग्राम पेयजल योजनाओं और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से स्थापित किए नए मानक

उज्जैन, 22 जून। मध्य प्रदेश जल निगम की  प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बहुग्राम पेयजल योजनाओं (MVS) के क्रियान्वयन में सफलता और नवाचार की नई मिसाल कायम की है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, पारदर्शी प्रशासन और समर्पित प्रयासों से ग्रामीण जल आपूर्ति को न केवल सुनिश्चित किया गया है, बल्कि इसे स्मार्ट, विश्वसनीय और जन-केंद्रित भी बनाया गया है। उज्जैन PIU आज पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है।इंदोख मल्टी विलेज स्कीम: 97% प्रगति के साथ जल क्रांति अगस्त 2022 में प्रारंभ इस महत्वाकांक्षी योजना में कुल 231 गांव शामिल हैं। वर्तमान में 97% भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है। 129 गांवों में सफलतापूर्वक जल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है तथा अब तक 33,050 नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।

केन्द्रीय जेल उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

राज्य की अन्य योजनाओं की तुलना में इसने नए मानक स्थापित किए हैं। पूर्व की कठिनाइयों (बाल्टियों से पानी भरना) को अब अतीत की बात बना दिया गया है।नर्मदा-गंभीर मल्टी विलेज स्कीम: ‘जल बीमा’ की अनूठी अवधारणासितंबर 2023 में शुरू इस विशाल योजना में 914 गांव शामिल हैं। 90% भौतिक प्रगति के साथ जल परीक्षण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता है ‘डुअल इंटेक’ व्यवस्था — जो उज्जैन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों के लिए ‘जल बीमा’ का काम करती है। यह व्यवस्था न केवल जल संकट का निवारण करती है, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: 17 प्लेटफॉर्म से पूर्ण पारदर्शिता और स्मार्ट प्रबंधनजल निगम ने प्लानिंग, क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग, संचालन-संरक्षण, सामाजिक चेतना और सामुदायिक भागीदारी के लिए 17 डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं। प्रमुख उपलब्धियां: • सार्थक (Sarthak) मोबाइल ऐप (सितंबर 2023) — जीपीएस आधारित मोबाइल उपस्थिति और गतिविधि ट्रैकिंग • वाहन जीपीएस ट्रैकिंग (फरवरी 2024) — रीयल-टाइम लोकेशन मॉनिटरिंग • पूर्ण ई-ऑफिस (अक्टूबर 2024) — पेपरलेस कार्य प्रबंधन और पूर्ण पारदर्शिता • 5910 किमी. पाइपलाइन का पूर्ण GIS मैपिंग एवं जियो-टैगिंग (333 पॉइंट्स) • SCADA सिस्टम — केंद्रीकृत नियंत्रण, रीयल-टाइम फ्लो/प्रेशर मॉनिटरिंग एवं स्वचालन • जल रेखा (Jal Rekha) — RFI प्रक्रिया का पूर्ण डिजिटलीकरण, गुणवत्ता गारंटी (भरोसा, मटेरियल टेस्टिंग, क्यूब टेस्टिंग)उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सम्मानउज्जैन जिले ने सीएम हेल्पलाइन में नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक लगातार ‘A’ ग्रेड प्रदर्शन किया। औसत स्कोर 96.15% रहा। PIU उज्जैन को MVS एक्जीक्यूशन में त्वरित निष्पादन, डिजिटल पहल और सेवा उत्कृष्टता हेतु ‘उत्कृष्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। केंद्रीय संयुक्त सचिव, जल जीवन मिशन मिशन डायरेक्टर तथा राज्य के प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य की सराहना की गई।पंचायत सशक्तिकरण एवं योजना का स्वामित्वमध्य प्रदेश पंचायत (ग्रामीण नल जल योजना संचालन-संरक्षण एवं प्रबंधन) नियम 2026 के तहत ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। 10 वीडियो मॉड्यूल के माध्यम से पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण एवं हैंडहोल्डिंग की जा रही है ताकि योजनाओं का दीर्घकालिक संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित हो सके। ‘स्वयं की योजना’ का स्वामित्व भाव विकसित किया जा रहा है।यह सफलता दृढ़ संकल्प, श्रेष्ठ कार्यशैली, डिजिटल नवाचार और जन-भागीदारी का प्रतिफल है।

यह भी पड़े :- जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया

स्थानीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 25 जून

तराना के ग्राम कावलीखेड़ा में जनभागीदारी से तालाब का गहरीकरण सफलतापूर्वक किया गया

योग साधना से योग उत्सव तक 14 दिवसीय योगाभ्यास सत्र के उपरांत प्रतिष्ठान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन

सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *