उज्जैन,22 जून। भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार वर्ष 2026 में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा बताया कि जिला उज्जैन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो का आयोजन 28 जून 2026 रविवार को किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत 0 से 5 वर्ष उम्र तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। विभाग द्वारा इस के लिए सम्पूर्ण जिले में पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां दो बूंद पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। दिनांक 28 जून को पोलियो की दवाई पीने से वंचित बच्चों को दिनांक 29 व 30 जून 2026 को घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।पल्स पोलियो अभियान के दौरान ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, झुग्गी-झोपड़ियां एवं घुमक्कड़ आबाद स्थल पर विशेष ध्यान देकर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति का प्रयास किया जाएगा। अतः समस्त माता-पिता, अभिभावकों से अपील है कि अपने 0 से 5 वर्ष उम्र के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवाई अवश्य पिलाएं।
यह भी पड़े _केन्द्रीय जेल उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की
स्थानीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 25 जून